देहरादून नगर निगम ने पार्षदों को वितरित किए स्ट्रीट लाइट पोल
देहरादून, मई 25 -- देहरादून। नगर निगम द्वारा सोमवार को स्ट्रीट लाइट पोल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षदों को विद्युत पोल वितरित किए गए, जिन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में उन स्थानों पर लगाया जाएगा जहां स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है या अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था की आवश्यकता है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में बेहतर रोशनी व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की ओर से करीब चार हजार स्ट्रीट लाइट पोल उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल ,पार्षद अमित सिंह, रोबिन त्यागी, नंदिनी शर्मा, भूपेंद्र कठैत, कोमल बोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.