देहरादून, दिसम्बर 5 -- देहरादून-दिल्ली नेशनल हाईवे सुभाषनगर, चन्द्रबनी, मोहब्बेवाला चौक क्षेत्र में आए दिन लगातार हो रही दुर्घटनाओं और जान माल के नुकसान से आहत क्षेत्रीय निवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे लोक निर्माण खंड देहरादून के अधिकारियों एवं स्थानीय विधायक विनोद चमोली, एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह को ज्ञापन दिया। भाजपा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, स्थानीय जनप्रतिनिधि अभिषेक परमार के नेतृत्व में विधायक और अधिकारियों से मिले कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि दिल्ली हाइवे का आशारोड़ी, मोहंड, मोहब्बेवाला क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है। पिछले दो-तीन माह में कई बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। जिसमें बड़े बड़े ट्रक या अन्य वाहन चाहरदीवारी तोड़कर लोगों के घरों तक पहुंच गए। आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.