देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय, अब कितना देना होगा
देहरादून, अप्रैल 17 -- उत्तराखंड रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर चलने वाली वॉल्वो और एसी बसों का किराया तय कर दिया है। अब यात्रियों को देहरादून से दिल्ली तक वॉल्वो बस के लिए 709 रुपये और एसी बस के लिए 557 रुपये देने होंगे। वहीं साधारण बस का किराया 355 रुपये होगा। पुराने रूट (वाया रुड़की) से वॉल्वो का किराया 945 रुपये और एसी बस का 704 रुपये और साधारण बस का किराया 420 रुपये था। वॉल्वो का किराया 236 रुपये और एसी बस का 147 और साधारण बस का किराया 355 रुपये कम हुआ है। गुरुवार को उप महाप्रबंधक (तकनीकी) भूपेश कुशवाह ने बताया कि रोडवेज ने 14 नॉन-स्टॉप बस सेवाओं का संचालन एक्सप्रेस-वे पर शुरू कर दिया है। रूट सर्वे के अनुसार, नए एक्सप्रेस-वे से देहरादून से दिल्ली की दूरी 215 किमी रह गई है। इसी आधार पर किराया निर्धारित किया गया है। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.