देहरादून, मार्च 29 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में रविवार को फिर मौसम बिगड़ गया। देहरादून में बूंदाबांदी हुई है। टिहरी समेत कई जिलों में भी बारिश की खबर है। प्रतापनगर, चंबा, कीर्तिनगर, नरेंद्र नगर और देवप्रयाग में बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिनों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा। अगले दो से तीन दिन तेज हवाओं, बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। घंटाघर, रायपुर समेत कुछ इलाकों में बूंदाबादी हुई है। पर्वतीय जिलों में मौसम का असर ज्यादा देखने को मिला है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.