देहरादून, अप्रैल 22 -- देहरादून। जू में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम "लेट अस बी द चेंज" रखी गई, जिसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और धरती को बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन अभिषेक मैठाणी, उप प्रभागीय वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग तथा विनोद कुमार लिंगवाल वन क्षेत्राधिकारी, देहरादून जू के मार्गदर्शन में पुनः अरण्य और अन्य संगठनों के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर करीब 42 विद्यालयी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और "मदर अर्थ" के संरक्षण विषय पर आयोजित कार्यशाला में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और स्वच्छ धरती के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतीकरण प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.