लखीमपुरखीरी, जून 22 -- थाना पसगवां क्षेत्र की चौकी गंज अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर बरखेरिया जाट ओवरब्रिज के ऊपर सोमवार को आम से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि सड़क पर आम की पेटियां बिखर जाने से हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। डीसीएम में आम लादकर चालक आशू (45) निवासी जनपद सोलन, हिमाचल प्रदेश सीतापुर से देहरादून (उत्तराखंड) के लिए रवाना हुआ था। बरखेरिया जाट ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद डीसीएम में लदी आम की पेटियां सड़क पर बिखर गईं, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यह भी पढ़ें- लोहे का बैरियर तोड़ डीसीएम खंती में पलटी सूचना मिलते ही चौकी जेबीगंज पुलिस तथा नेशनल हाईवे की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी डी...