मसूरी, सितम्बर 17 -- Dehradun Floods: देहरादून में भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर आने और भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 16 लोग लापता हैं। विकासनगर के सभावाला में ट्रैक्टर ट्रॉली से आसन नदी पार कर रहे 14 मजदूर तेज बहाव में बह गए। इनमें से सात के शव बरामद कर लिए गए हैं। देहरादून से लगे कस्बों में रेस्तरां संचालक समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जल त्रासदी की चपेट में मसूरी भी आ गई। यहां भारी भूस्खलन होने से तीन हजार सैलानी फंस गए। लोगों ने गाड़ियों में रात काटी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर सोमवार देर रात पानी बैंड के समीप भूस्खलन होने से सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग सुबह तक वाहनों में फंसे रहे। सुबह होने पर लोग पैदल रवाना हुए। मसूरी में अब भी करीब तीन हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे हुए हैं। यह भी पढ़ें- जल सैलाब से देहरादून में कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.