देहरादून छात्रसंघ चुनाव में NSUI की जीत के बाद बवाल; आधी रात दो छात्रों का अपहरण, ABVP दफ्तर से छुड़ाया
देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून डीबीएस पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की जीत के बाद गुरुवार को बवाल हो गया। पहले जीत की मिठाई बांटने को लेकर छात्राएं भिड़ीं, फिर छात्रों में मारपीट हुई और देर रात दो छात्रों के अपहरण का आरोप लगा। कॉलेज में 29 सितंबर को हुए चुनाव में एनएसयूआई के अभिनव कफलिया ने अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अभिषेक नेगी को 94 मतों से हराया था। गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे एनएसयूआई समर्थक छात्राएं जीत की खुशी में कॉलेज में मिठाई बांट रही थीं। इसी दौरान एबीवीपी समर्थक कुछ छात्राओं से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंचा। जानकारी मिलते ही दोनों संगठनों के समर्थक छात्र मौके पर पहुंच गए। कुछ अन्य छात्र भी विवाद में शामिल हो गए। इसके बाद छात्रों में हाथापाई और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों के कई छात्रों को चोट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.