नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, बागपत। देहरादून से दिल्ली से लौट रहे दो एमबीए छात्रों की बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास बाइक हादसे में मौत हो गई। हादसा मंगलवार देररात हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकरा गई। छात्र मध्यप्रदेश और झारखंड के रहने वाले थे। दोनों दिल्ली के द्वारका स्थित फर्स्ट टाइम बिजनेस स्कूल में एमबीए कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, 25 जनवरी को चार छात्र दो बाइकों पर उत्तराखंड घूमने गए थे। लौटते समय करीब रात दो बजे बाइक के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके कारण पार्थ जिंदल और मयंक नारायण गांगेसरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। पीछे चल रहे छात्र देवराज राय और अर्जुन तेवतिया ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां मयंक नारायण को मृत घोषित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.