हरिद्वार, दिसम्बर 30 -- उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट चैम्पियनशिप के 22वें संस्करण में हरिद्वार एडवोकेट्स-11 ने दमदार प्रदर्शन के साथ क्वार्टर फाइनल में देहरादून को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। मंगलवार को हरिद्वार ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में 102 रन बनाए। संजीव ने 17 रन, आशु ने 14 रन, हिमांशु ने 13 रन और शैलेंद्र ने 11 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देहरादून की टीम हरिद्वार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 98 रनों पर सिमट गई। हरिद्वार से अमन ट्विंकल ने तीन विकेट चटकाए और मैच का रुख पलट दिया। उनको मैन ऑफ द मैच चुना गया। हरिद्वार एडवोकेट्स-11 की टीम में संजीव चौहान, जय शर्मा, सोहन सिंह, सलमान खान, संजू चौहान, अतुल, दीपक, अजय वर्मा और सूर्यांश पालीवाल शामिल रहे। अब सबकी निगाहें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.