देहरादून के स्टार्टअप ने लांच किया एआई ग्रोथ इंजन
देहरादून, जुलाई 24 -- देहरादून। दून के स्टार्टअप द नेक्स्ट डोर एआई ने शुक्रवार को जंपस्टार्ट टावर में एआई ग्रोथ इंजन 'सुपरसेई' लॉन्च किया। कंपनी का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म वेबसाइट विजिटर्स के व्यवहार का रियल-टाइम विश्लेषण कर व्हाट्सएप, ईमेल और चैट के माध्यम से स्वतः जवाब देने, डेमो बुक करने और फॉलो-अप जैसी प्रक्रियाएं संभाल सकता है। सह-संस्थापक मृणाल आनंद और कुंदन कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य व्यवसायों की प्रतिक्रिया समय और बिक्री दक्षता बढ़ाना है। लॉन्च के बाद गूगल प्रमाणित एआई प्रशिक्षक और टेडएक्स वक्ता योगेश अग्रवाल ने एआई आधारित सेल्स ऑटोमेशन पर ऑनलाइन सत्र भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.