देहरादून के स्कूल में छात्रों का तिलक मिटाने पर हंगामा, बजरंग दल का अल्टीमेटम
देहरादून, मई 28 -- देहरादून के सेवलाकलां क्षेत्र स्थित एक अशासकीय स्कूल में छात्रों के तिलक लगाकर आने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों के माथे से तिलक मिटवा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाते हुए इसे सनातन परंपरा का अपमान बताया। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार की है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। यह भी पढ़ें- सर्विस गन से धड़ाधड़ चली 10 गोली, देहरादून एयरपोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी की मौतबजरंग दल का हंगामा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.