देहरादून, फरवरी 18 -- देहरादून स्थित अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से लेन-देन पर रोक लगाए जाने के बाद ग्राहकों में हड़कंप मच गया है। इस पाबंदी के कारण देहरादून में बैंक के करीब नौ हजार ग्राहकों के 124 करोड़ रुपये फंस गए हैं। अपनी जमा पूंजी डूबने की आशंका से लोगों में गुस्सा है। लोगों ने बड़ी संख्या में मंगलवार को दर्शन लाल चौक के पास स्थित बैंक की मुख्य शाखा पर पहुंचकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया। बाद में पुलिस की मध्यस्थता और बैंक अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्राहक शांत हुए। आरबीआई ने जनहित और जमाकर्ताओं के हितों की सुरक्षा का हवाला देते हुए बैंक पर छह महीने के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए हैं। जैसे ही यह खबर ग्राहकों तक पहुंची, उनमें अपनी मेहनत की कमाई को लेकर चिंता बढ़ गई। सो...