देहरादून, फरवरी 13 -- सेवा के दौरान देश की सीमाओं की हिफाजत में सदैव तत्पर रहने वाले फौजी रिटायरमेंट के बाद सामाजिक दायित्व के मोर्चे पर अपने योगदान की मिसाल स्थापित कर रहे हैं। ऐसी एक मिसाल देहरादून के ब्रिगेडियर हरीश चंद्र जोशी (सेनि) ने भी पेश की। शुक्रवार को ब्रिगेडियर जोशी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में 10 लाख रुपये की धनराशि भेंट की हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात कर उन्होंने चेक सौंपा। यह धनराशि राज्य में पूर्व में आई दैवीय आपदाओं के दौरान राहत-बचाव कार्यों तथा आपदा से प्रभावित गरीब एवं वंचित बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका में सहायता के लिए दी गई है। मालूम हो कि दून में वसंत विहार में रह रहे ब्रिगेडियर जोशी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के जयहरीखाल के रहने वाले हैं। इस मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.