मुजफ्फर नगर, मई 29 -- खतौली दिल्ली से हरिद्वार जा रही बस में सफर कर रहे देहरादून निवासी युवक को नशीली चाय पिलाकर बदमाश नगदी, सोने की अंगूठी, मोबाइल फोन और जरूरी कागजात लूटकर फरार हो गया। घटना के करीब दो माह बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।देहरादून के रायवाला निवासी आसु कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई संदीप धारीवाल 27 मार्च की रात करीब 11 बजे दिल्ली के कश्मीरी गेट से ज्वालापुर हरिद्वार जाने के लिए उत्तराखंड परिवहन डिपो की बस में सवार हुआ था। संदीप ने फोन कर बताया था कि वह सुबह चार बजे तक घर पहुंच जाएगा, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। बाद में रायवाला थाना पुलिस का फोन आया कि संदीप घायल अवस्था में मिला है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल...