देहरादून के बार-क्लबों की सीसीटीवी से निगरानी, बिना इजाजत शराब परोसा तो केस दर्ज होगा
देहरादून, अप्रैल 3 -- रिटायर ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी हत्या के बाद देहरादून में बार और क्लबों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। देर रात तक चलने वाली क्लब पार्टियों, बाहर होने वाले हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगने को एक और तैयारी की गई है। शहर के पब, बार और होटलों की निगरानी पुलिस के पास होगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देशों के बाद शहर के 14 क्लब और बार संचालकों ने अपने एंट्री-निकास गेट के सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस दून पुलिस को सौंप दिया है। बीते सोमवार को जोहड़ी गांव में मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर जोशी की हत्या की पटकथा मसूरी रोड स्थित जेन-जी क्लब में ही लिखी गई थी। यह क्लब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे तड़के सुबह तक धड़ल्ले से चल रहा था। इसी क्लब में विवाद के बाद बाहर सड़क पर कारों की मौत की रेस और फायरिंग हुई थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.