देहरादून, मार्च 29 -- देहरादून के रायपुर पुलिस थाने में हवालात में बंद प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीआरडी जवान की पहचान सुनील रतूड़ी (45) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया, इस मामले में पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने के आरोप में एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान को पेट्रोल पंप पर बदसलूकी करने के मामले में थाने लाया गया था।थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम को हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलूनी को प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं और रायपुर थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.