देहरादून, अप्रैल 10 -- संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित NDA-II 2025 की फाइनल मेरिट सूची जारी होते ही देहरादून में जश्न का माहौल बन गया। एक बार फिर ड्रीमर्स एडु हब (Doon Defence Dreamers) ने बड़ी सफलता दर्ज की है। संस्थान के कुल 58 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय मेरिट सूची में स्थान बनाया है।AIR 5 के साथ टॉप रैंकर्स ने बनाया राष्ट्रीय दबदबा संस्थान के छात्र युवराज सक्सेना ने All India Rank 5 प्राप्त की है। इसके अलावा आयन कुमार सिंह एआईआर में 10वीं रैंक, मोहम्मद याह्या 14वीं, रैंक आदित्य सिंह धरनिया ने 17वीं रैंक हासिल की। इन उपलब्धियों के साथ संस्थान के टॉप 20 में 4 छात्र, टॉप 50 में 10 छात्र, और टॉप 100 में 21 छात्र छात्राएं शामिल रहे।छात्राओं ने भी बढ़ाया मान एनडीए-156 में छात्राओं का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। एक ही संस्थान से 5 छात्राओं...