नई दिल्ली, मई 22 -- देहरादून। Doon International School (DIS) ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 में एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों में 100 प्रतिशत रिजल्ट दर्ज किया है। इस वर्ष स्कूल के छात्रों ने न केवल उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए, बल्कि देहरादून टॉपर बनकर स्कूल और शहर का नाम भी रोशन किया। कक्षा 10वीं में रुद्राक्ष रावत ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर देहरादून टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, इशान बिनवाल और पॉलिना पॉल ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा अर्नव अग्रवाल, लेलिंडा लैरेनलाकपम और एकांश दीक्षित ने 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष 142 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। अंग्रेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 22-22 छात्रों ने पूर्ण ...