देहरादून, जुलाई 3 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सालभर पहले एक घर से हुई 10 लाख रुपए के गहने की चोरी का अनसुलझा मामला आरोपी की एक गलती की वजह से सुलझ गया और इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार करते हुए उससे चोरी गए गहने भी बरामद कर लिए हैं। दरअसल चोरी की इस वारदात का खुलासा आरोपी महिला के रील प्रेम की वजह से हुआ। यह वारदात शहर के नितिशा वत्स के घर सालभर पहले उस वक्त हुई थी, जब वह जाखन इलाके के भागीरथीपुरम इलाके में दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहती थीं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार नितिशा ने पुलिस को बताया कि सालभर पहले उसके घर से सोने की दो अंगूठियां, एक सोने की चेन, हीरा जड़ा हार्ट शेप पेंडेंट और सोने का लॉकेट चोरी हो गया था। महिला ने बताया कि इस वारदात को लेकर उसे अपनी घरेलू सहायिका विमला देवी पर शक था।घरेलू सहायिका ने ...