देहरादून की डॉ. मेघा आर्या को राष्ट्रीय सम्मान, देश की 100 आइकॉनिक महिलाओं में शामिल
देहरादून, मई 14 -- देहरादून। राजधानी की प्रसिद्ध फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मेघा आर्या को ऑटिज्म जागरूकता और विशेष बच्चों के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में अभिनेत्री रितु शिवपुरी और ऑर्गेनाइजिंग डायरेक्टर तबस्सुम हक ने उन्हें देश की '100 आइकॉनिक महिलाओं' की सूची में शामिल कर यह सम्मान प्रदान किया।एक ऑटिस्टिक बच्चे की मां होने के नाते डॉ. मेघा ने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को समाजसेवा का माध्यम बनाया। उन्होंने अनेक अभिभावकों और शिक्षकों को विशेष बच्चों की देखभाल, प्रशिक्षण और उपचार के प्रति जागरूक किया है। उनके इस समर्पण और सेवा भाव को मिली राष्ट्रीय पहचान पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.