देहरादून, मार्च 22 -- हरिद्वार और देहरादून जंक्शन को कुंभ-2027 के लिए 15 करोड़ रुपये से संवारा जाएगा। देहरादून और हरिद्वार स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए साढ़े सात-सात करोड़ रुपये जारी किये गए हैं। इसके अलावा मोतीचूर, ज्वालापुर और हर्रावाला स्टेशन पर भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन स्टेशनों के लिए भी रुपये जारी किये गए हैं। रेलवे ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन के विकास पर लगभग 7.5 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। ये पैसे रेल बजट में पारित पैसों से अलग हैं। इन पैसों से वेटिंग हॉल, लिविंग एरिया, डिजाइन, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल साइनेज जैसी सुविधाओं को विस्तार दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- LPG संकट से ब्लैक में सिलेंडर, इंदिरा अम्मा कैंटीन में थाली के दाम बढ़े यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसी तरह दे...