नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- ओमप्रकाश सती, देहरादून देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट और अमृतसर एयरपोर्ट पर बर्ड अटैक का खतरा है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) के अध्ययन में एयरपोर्ट क्षेत्र में 57 पक्षी प्रजातियां दर्ज की गईं। इनमें टिटहरी, चील और कबूतर समेत 13 प्रजातियों को विमानों के लिए अधिक जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है। अध्ययन के अनुसार अमृतसर एयरपोर्ट क्षेत्र में 50 पक्षी प्रजातियां दर्ज हुईं। इनमें आठ को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा गया है। वहीं, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर 13 पक्षी प्रजातियां विमानों के लिए बर्ड स्ट्राइक (पक्षियों से टकराना) का जोखिम पैदा कर रही हैं। जौलीग्रांट में पक्षियों की संख्या और उनकी गतिविधियां विमान संचालन के लिए चुनौती बन रही हैं। रनवे और उड़ान मार्ग के आसपास पक्षियों की मौजूदगी से टेकऑफ और लैंडिंग के ...