सेलाकुई, अप्रैल 30 -- नगर पंचायत सेलाकुई के वार्ड नंबर एक में स्थित अकबर कॉलोनी का नाम अब बदलकर श्री राम एन्क्लेव कर दिया गया है। यह पहल वार्ड के सभासद विनोद कुमार (सिद्धू) के प्रयासों और डीबीएस कॉलेज के सहयोग से संभव हो पाई। नामकरण के अवसर पर क्षेत्र के कई्र लोग और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभासद विनोद कुमार ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी कि कॉलोनी का नाम बदला जाए। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए आज आधिकारिक रूप से कॉलोनी का नाम बदलकर श्री राम एन्क्लेव रखा गया। स्थानीय लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए सभासद और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डीबीएस कॉलेज से रोहित रस्तोगी, प्रेम सिंह सामंत, खड़क सिंह, मोहन भट्ट, राजीव बिजलवान, उदय और शशांक कोठारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। यह भी पढ़ें- बिल्डर दीपक के नेपाल...