देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी के नेतृत्व में रविवार को देहराकैंट क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा और बढ़ गया। भाजपा में रहे स्वस्तिक चोपड़ा के साथ दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की विचारधारा पर भरोसा जताकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. गोगी ने युवाओं का स्वागत किया और कहा कि आज का युवा बेरोजगारी और महंगाई से त्रस्त है, इसलिए वह कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की ओर देख रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही युवाओं को सम्मान और नेतृत्व का उचित अवसर प्रदान करती है। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष ट्विंकल अरोड़ा ने किया। इस मौके पर मदन लाल, वीरेंद्र पंवार और शिवांशु जायसवाल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.