फतेहपुर, फरवरी 24 -- फतेहपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद से मरणोपरांत वैश्य रत्न व भारतीय दोसर वैश्य महासमिति से युग दधीचि सम्मान से सम्मानित देहदानी स्व.देवेंद्र प्रकाश गुप्ता की दूसरी पुण्यतिथि मवईया स्थित वृद्धाश्रम में मनाई गई। जिसमें बुजुर्गों को देहदान के लिए जागरुक किया गया। बताया गया कि देहदान से मेडिकल छात्रों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। जिस पर सात लोगों ने देहदान का संकल्प पत्र भरा। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्या द्वारा देहदानी के चित्र पर दीप प्रज्ववलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। उन्होंने कहा कि देहदान से बडा कोई दान नहीं है। मरणोपरांत देह यदि किसी के काम आए तो इससे बढ़कर उपकार व बलिदान नहीं हो सकता। इसके लिये समाज को जागृत करने की आवश्यकता है। कहा कि उनके परिवार में देहदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.