देहदान महायज्ञ में शैलजा के रूप में 324वीं आहुति
कानपुर, जुलाई 4 -- कानपुर। युग दधीचि देहदान अभियान के तहत देहदान महायज्ञ में शनिवार को 324 वीं आहुति के रूप में जूही निवासी 62 वर्षीय शैलजा ऐलावादी की पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज पीलीभीत को समर्पित की गई। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर, माधवी सेंगर व उनके निकटवर्तीय लोगों ने कानपुर से पीलीभीत ले जाकर पार्थिव देह समर्पित की। यह अभियान का 324वां देहदान है। आरती, पुष्पांजलि एवं शांति पाठ करा कर शव रवाना किया गया। वहां प्राचार्या डॉ. संगीता अनेजा, एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, उप प्राचार्य डॉ अरुण सिंह, डॉ. फरीद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.