इटावा औरैया, अप्रैल 4 -- युग दधीचि देहदान अभियान के तहत रविवार को भरथना में देहदान जागरूकता सेमिनार एवं शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक अनिल दीक्षित और वीरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सेमिनार की अध्यक्षता मुकुट सिंह करेंगे। संस्थान के संस्थापक मनोज सेंगर, उत्कर्ष अकादमी के निदेशक प्रदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री अशोक यादव तथा महासचिव माधवी सेंगर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सेमिनार के दौरान देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा और कई लोग देहदान की शपथ भी लेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस सामाजिक पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.