देहदान और नेत्रदान है सबसे बड़ी मानव सेवा
दरभंगा, मई 28 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। दधीचि देहदान समिति, बिहार के जागरूकता अभियान के फलस्वरूप दरभंगा निवासी स्व. जयप्रकाश जोशी के परिजनों ने मृत्यु के बाद उनका संपूर्ण शरीर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर (राजस्थान) को दान कर दिया। यह भी पढ़ें- देहदान और नेत्रदान है सबसे बड़ी मानव सेवादेहदान का महत्व 62 वर्षीय श्री जोशी का निधन गत 10 मई को बीकानेर में हुआ था। वहां उनकी सुपुत्री वर्षा शर्मा एवं दामाद नीरज शर्मा ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए तत्काल उनके संपूर्ण शरीर का दान मेडिकल कॉलेज को कराया। इससे मेडिकल कॉलेज के छात्र व चिकित्सक उनके शरीर पर अध्ययन एवं चिकित्सीय अनुसंधान कर सकेंगे। कुमार आदर्श ने कहा कि देहदान मृत्यु के बाद भी जीवन को सार्थक बनाने का सर्वोच्च माध्यम है। समिति द्वारा स्व. जोशी के परिजनों को सम्मानित किया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.