देहज की मांग़ पूरी न होने पर महिला की हत्या का प्रयास
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- बुढ़ाना। गांव रसूलपुर दभेड़ी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जिला मेरठ के गांव हर्रा निवासी बसरुद्दीन ने बुढ़ाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि करीब सात वर्ष पूर्व उसकी बेटी तरन्नुम की शादी दभेड़ी निवासी राकिब से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे और पांच लाख रुपये नकद व बुलेट की मांग को लेकर तरन्नुम को प्रताड़ित करते थे। आरोप है एक सितंबर को ससुरालियों ने मारपीट कर चुन्नी से गला घोटकर जान से मारने का प्रयास किया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गई। परिजनों ने उसे बुढ़ाना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.