समस्तीपुर, अप्रैल 1 -- उजियारपुर। समस्तीपुर खगड़िया रेलखंड के देसुआ भगवानपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में बुधवार की सुबह एक सिरकटी लाश बरामद हुई। शव को देखने के लिए लोगो की भीड़ स्टेशन पर जमा हो गई। शव दोनों ट्रैक यानी अप व डाउन ट्रैक (लाइन) के बीच में पड़ा हुआ था। सूचना पर जीआरपी थाना की पुलिस टीम शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। प्रत्यक्षदर्शीयों की माने तो शव के नजदीक ना तो उसका सर था और ना ही एक बूंद खून गिरा हुआ था। इससे लोग उसका कहीं अन्यत्र हत्या कर स्टेशन के यार्ड में फेंक देने की कयाश लगा रहे थे। जबकि पुलिस घटना का कारण प्रथम द्रष्टया में किसी ट्रेन से कट कर होना बता रही थी। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष बलबीर कुमार ने बताया कि सिर ट्रेन के पहिया से कुचलकर नष्ट हो गया होगा। हालांकि पुलिस हरेक बिंदू पर गहनता से जांच कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.