देसी 'वाटर पार्क' बनी तिरहुत नहर, उमड़ रही है भीड़
बगहा, मई 31 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि । गर्मी बढ़ने के साथ पटखौली थाना क्षेत्र स्थित तिरहुत नहर इन दिनों युवाओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गया है। प्राकृतिक जलधारा और मनमोहक वातावरण के कारण यह स्थल किसी देशी वाटर पार्क से कम नहीं दिखता। प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवक यहां पहुंचकर स्नान, मस्ती, रील बनाने और सेल्फी लेने का आनंद उठा रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए आसपास के गांवों एवं शहरों से लोग यहां पर पहुंच रहे हैं। विशेषकर सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का बढ़ता क्रेज इस स्थल को युवाओं के बीच और अधिक लोकप्रिय बना रहा है। छुट्टी के दिनों में यहां लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में मेले जैसा माहौल देखने को मिलता है।
युवाओं की भीड़ बगहा, नरकटियागंज, बेतिया और वाल्मीकिनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.