नई दिल्ली, मार्च 27 -- दही का इस्तेमाल हमारी रसोई में आम है। खासतौर से गर्मियों में तो दही और भी ज्यादा कंज्यूम की जाती है। इसके लिए घर पर ही दही जमाना सही रहता है। ये प्रॉसेस तो काफी सिंपल होता है लेकिन इसमें टाइम काफी ज्यादा लग जाता है। रात भर के लिए अगर दही रखना भूल गए तो सुबह फिर मार्केट वाली दही ही खानी पड़ती है। दूसरी परेशानी ये है कि घर वाली दही गाढ़ी नहीं जमती। मार्केट वाली दही थक्केदार होती है जो खाने में भी टेस्टी लगती है। लेकिन घर पर किसी भी तरीके से दही जमा लो, वो बिल्कुल ही पतली सी रहती है। खासतौर से गर्मियों में तो दही पानी छोड़ देती है या खूब खट्टी जमती है। आज हम आपके लिए इन दोनों परेशानियों का सॉल्यूशन ले कर आए हैं। मसाला किचन वाली पूनम देवनानी ने एक कमाल का तरीका शेयर किया है, जिससे आप 1-2 घंटे में ही गाढ़ी मलाईदार दही जम...