सहरसा, फरवरी 11 -- सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी तटबंध के अंदर चिरैया थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के साम्हरखुर्द पंचायत के बलदही गांव के समीप अलमा डेरा पर से एक शातिर बदमाश को एक देसी हथियार और 26 राउंड जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से सलखुआ का रहने वाला है, जो चिरैया थाना इलाके अंतर्गत बलदही में अपना वासा बनाकर खेती-बाड़ी सहित मवेशी का देखभाल किया करता था। मंगलवार की सुबह चिरैया थाना पुलिस को सूचना मिली कि अलमा डेरा के समीप बासा में एक बदमाश अवैध हथियार के साथ सोया हुआ है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सत्यापन करने पहुंची एसआई राहुल कुमार ने छापेमारी के दौरान उसके बासा से अवैध हथियार सहित जिंदा कारतूस जप्त कर थाना लाया गया। चिरैया प्रभारी थानाध्यक्ष प्रेमचंद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.