अररिया, मार्च 10 -- सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने पुरीख गांव में छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष इंसपेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरीख गांव में छापेमारी कर प्रमोद यादव नामक तस्कर को आठ लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.