गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के डुमरी खास पुलिस चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात देसी शराब व मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। शराब की दुकान के अनुज्ञापी सुशील कुमार प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके कैश बॉक्स से 35 हज़ार नगदी, 8 हज़ार की कीमत का 167 कागज वाला पौवा सहित कुल 50 हज़ार की चोरी हुई है। वहीं मोबाइल दुकानदार विष्णु दयाल कश्यप की दुकान से इन्वर्टर और बैटरी की चोरी हुई है। डुमरी खास चौराहे पर पुलिस का पिकेट लगता है। पिकेट से मात्र 50 कदम दूरी पर दो दुकानों में चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि चोरी की घटना का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शीघ्र चोरी का माल बरामद कर लेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...