गोपालगंज, दिसम्बर 9 -- सिधवलिया, एक संवाददाता। महम्मदपुर उत्पाद थाना पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से सोमवार को सिधवलिया थाना क्षेत्र के हसनपुर दियारा स्थित खरही के भीतर चल रही बड़े पैमाने की देसी चुलाई शराब भट्टी का भंडाफोड़ किया। ड्रोन से प्राप्त लोकेशन और तस्वीरों के आधार पर टीम ने छापेमारी कर करीब 6 हजार किलोग्राम जावा महुआ गुड़ और 200 लीटर तैयार देसी चुलाई शराब बरामद की। छापेमारी के दौरान मिली सभी अवैध भट्ठियों, कच्चे माल और शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गोपालगंज सदर थाना की ड्रोन टीम सोमवार को डुमरिया से सलेमपुर दियारा तक गंडक किनारे खोजी अभियान चला रही थी। इसी दौरान झाड़ियों और खरही के भीतर छिपाकर चलाई जा रही अवैध भट्ठियों की तस्वीरें ड्रोन कैमरे में दर्ज हुईं। इसके बाद महम्मदपुर उत्पाद थाना प्रभारी उत्तम कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.