भागलपुर, फरवरी 18 -- प्रखंड के रायपुर कंकला धार में मंगलवार को मद्य निषेध विभाग और भवानीपुर पुलिस ने कौशल किशोर शर्मा के बासा के पास देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया और तीन सौ लीटर देसी शराब को नष्ट किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि शराब भट्टी संचालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...