मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देसी शराब बनाने व बेचने की सूचना पर शनिवार को दियारा क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान देसी शराब की दर्जनों फैक्ट्रियों को ध्वस्त किया गया। उक्त कार्रवाई पारू, देवरिया और साहेबगंज थाना क्षेत्र में की गई। उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर, शराब बनाने की सामग्री और नशीले टेबलेट जब्त किए। हालांकि, मौके से किसी धंधेबाज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।उत्पाद विभाग की टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त मद्यनिषेध विजय शेखर दूबे और पुलिस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ सरैया गरिमा ने की। टीम ने शराब माफिया के विभिन्न ठिकानों से 38 बोरी गुड़, सात गैस सिलिंडर, नशीला टेबलेट की चार बोरियां, देसी शराब एक गैलन और अन्य सामग्री जब्त की। उत्पाद इंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.