बदायूं, जून 24 -- शराब की दुकान का विरोध कर रही महिलाओं ने मंगलवार को ठेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने दुकान में रखी शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क और तालाब में फेंक दीं तथा तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। बाद में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दी गईं, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है। मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरनाथपुर का है। गांव में संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को करीब 30 से 40 महिलाएं एकत्र होकर ठेके पर पहुंच गईं। महिलाओं को आते देख सेल्समैन धीरेश दुकान बंद कर मौके से चला गया। यह भी पढ़ें- सरकारी शराब के ठेके के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन इसके बाद महिलाओं ने दुकान की खिड़की तोड़ दी और अंदर रखी शराब की पेटियां बाहर निकालकर सड़क के पास तालाब में फेंक दीं। महिलाओं ने ...