बक्सर, फरवरी 27 -- डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 60 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अखौरीपुर निवासी धर्मेंद्र बिंद के रूप में हुई है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि महाराजा कोठी के सामने एक व्यक्ति बाइक से काफी मात्रा में देसी शराब की खेप लेकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब और बाइक को जब्त कर धंधेबाज के खिलाफ की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...