मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- बंदरा। पियर थाना की पुलिस ने बुधवार को देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से 15 लीटर देसी शराब बरामद की गई। उसकी पहचान बड़गांव निवासी पप्पू कुमार चौधरी के रूप में हुई है। मामले में पियर थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर बड़गांव में अहले सुबह छापेमारी की गई। इस दौरान पप्पू के घर से 15 लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.