सहरसा, जून 8 -- पतरघट, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर पतरघट पुलिस ने शनिवार शाम गोलमा चौक के समीप कार्रवाई करते हुए एक टोटो रिक्शा से 72 लीटर देसी शराब बरामद की। इस दौरान टोटो सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि एएसआई विष्णुदेव कुमार मोदी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में गोलमा निवासी राजेश कुमार कामत एवं भागवतपुर निवासी सौरव कुमार को पकड़ा गया। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- 80 लीटर देसी महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...