औरंगाबाद, फरवरी 20 -- नवीनगर, संवाद सूत्र। बड़ेम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मझियांव बालू घाट के समीप छापेमारी कर स्प्लेंडर बाइक से शराब ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 13 लीटर देसी शराब बरामद की। गिरफ्तार तस्करों की पहचान रहरा गांव निवासी दिलीप पासवान और मिलन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.