देसी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा, मई 15 -- चौसा। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम छापेमारी कर देसी शराब के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रसलपुर धुरिया पंचायत के अलग-अलग गांव का करने वाला बताया गया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर देर शाम की गयी छापेमारी में रसलपुर धुरिया श्याम टोला वार्ड 16 निवासी जवाहर मुनी और इसी पंचायत के गांधी टोला निवासी विनोद सिंह को प्लास्टिक की बोतल में बंद एक लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की बाइक भी जब्त की गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.