सीतामढ़ी, अप्रैल 3 -- सुरसंड। सीमा पर तैनात एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चार बाईक से तस्करी कर लायी जा रही कुल 3770 बोतल देसी शराब को जब्त करते हुये तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांधी नगर बीओपी के एसएसबी जवानों ने गुरुवार रात सीमा क्षेत्र में छापेमारी कर 1260 बोतल शराब के साथ चोरौत थाना क्षेत्र के मिसरिया टोल वार्ड-14 निवासी दुर्गा मुखिया के पुत्र लालधारी मुखिया को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर को जब्त शराब के साथ भिट्ठा थाना के हवाले कर दिया गया है। वहीं, सहसराम बीओपी के जवानों ने शुक्रवार अहले सुबह पिलर संख्या 305/4 के निकट 840 बोतल शराब के साथ हरारी दुलारपुर निवासी रामफल मुखिया के रौशन मुखिया को गिरफ्तार किया। उसे सीतामढ़ी उत्पाद विभाग को...