सीतामढ़ी, दिसम्बर 18 -- सुरसंड। भिठ्ठा थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान एनएच-227 पर छापेमारी कर नेपाल से लाई जा रही देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर पुलिस टीम नवाही पेट्रोल पंप से पश्चिम एनएच 227 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। जिसमें 60 बोतल देसी शराब बरामद की गई। तस्कर की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र के पिपराढ़ी वार्ड- 12 निवासी रउज राय के पुत्र मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है। एएसआई राजकुमार पासवान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.