हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की रात हरौली दियारा गंगा नदी के किनारे छापेमारी कर दो बाइक पर लोड 100 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर एक बाइक शराब तस्कर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के हरौली भट्टी निवासी सुजीत सिंह के पुत्र मनीष कुमार को जेल भेज दिया गया। जबकि भागने वाले तस्कर इस्माइलपुर गांव निवासी राज नारायण पासवान के पुत्र प्रदीप कुमार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नए साल के अवसर पर शराब तस्कर दो बाइक पर लोड कर देसी शराब दियारा के रास्ते लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हरौली दियारा गंगा नदी के किनारे वा...