देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो धंधेबाज फरार
आरा, मई 8 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बबुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के दौरान दो अन्य धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बबुरा थाना क्षेत्र के पूचरुखिया गांव निवासी सत्तार नट ( पिता स्व. जीता नट) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 90 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त वाहनों में होंडा शाइन 100 एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। कार्रवाई के दौरान दो अन्य शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.