हाजीपुर, जून 16 -- सहदेई बुजुर्ग थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पहाड़पुर तोई स्थित दशरथ सहनी के घर में छापेमारी कर आठ लीटर देसी शराब बरामद की है। साथ ही पुलिस ने दशरथ सहनी के पुत्र सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गौतम कुमार और पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी की पहाड़पुर तोई निवासी दशरथ सहनी अपने घर में देसी शराब बनाने का कार्य करता है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफतार,भेजा गया जेलछापेमारी की जानकारी सूचना के आधार पर उसके घर पर छापेमारी की गई तो एक लड़का घर के पीछे बने दरवाजे के तरफ भागा। जिसे साथ में आये बल के द्वारा पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से उसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम सतीश कुमार पिता दशरथ सहनी बताया। भागने का कारण पूछने पर बताया कि घर के अन्दर दे...